पहली बार की धुलाई में नए कपड़े लगने लगते हैं पुराने जैसे! कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां

lothes Washing Tips: गर्मी के मौसम में लोग आरामदायक और सूती कपड़े खरीदते हैं। लेकिन कई बार धुलने के बाद नए कपड़े पुराने जैसे दिखने लगते हैं। अब ऐसे में पूरा दिमाग खराब हो जाता है और हमें लगता है इसका फैब्रिक खराब है। लेकिन आपको बता दें कि इसके और भी कई कारण हो सकता है। जैसे कि कपड़ों को धोते समय उन्हें गलत तरीके से धुलना शामिल है। कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें मशीन की बजाय हाथ से धोना सही होता है। खासकर नए कपड़ों को पहली बार धोते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जैसे कपड़े धुलते समय खास ध्यान रखना जरूरी है।

कपड़ों को अलग-अलग धुले

नए कपड़ों को धोते समय हम सभी उन्हें एक ही बाल्टी या मशीन में डाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो आपको बता दें ऐसा करने से बचने चाहिए। नए कपड़ों के रंग निकलने का खतरा बना रहता है। खासकर अगर आप इन्हें पहली बार धुल रही हैं, तो उन्हें अलग-अलग धुलें।

अगर आप बिना सोचे-समझे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका ध्यान दें। बता दें कि अधिक मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से कपड़ों पर धब्बे पड़ जाते हैं। खासकर अगर आप काले या गहरे रंग के कपड़े को धोने का सोच रही हैं।

वाशिंग मशीन का इस्तेमाल
भागदौड़ भरी लाइफ के बीच हम सभी हफ्ते में एक बार एक साथ कपड़े धोने का प्लान करते हैं। अब ऐसे में पुराने और नए सभी कपड़ों को एक साथ मशीन में डाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो बता दें कि यह आपके नए कपड़ों को खराब कर सकता है। साथ ही ओवरलोड के कारण नए कपड़ा अच्छे से साफ नहीं होता है।कई बार कपड़ों को सुखाने के दौरान हुई गलती नए कपड़ों को पुराना बना देती है। तेज धूप के संपर्क में आने से नए कपड़े का रंग उड़ जाता है। कपड़ों को सुखाते समय उन्हें उल्टा करके फैलाएं। साथ ही तेज धूप से पहले उठा लें।

Leave a Comment